होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

महिला आयोग की सदस्या गीता विश्वकर्मा ने किया जिला कारागार सोनभद्र का निरीक्षण

सोनभद्र। आज 25 अगस्त 2026 को महिला आयोग की मा. सदस्या श्रीमती गीता विश्वकर्मा ने जिला कारागार सोनभद्र का निरीक्षण किया। जिला कारागार पहुंचने पर जेल अधीक्षक श्री अरुण कुमार मिश्र ने पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रभारी जिला प्रोवेशन अधिकारी श्रीमती इद्रावती सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

4:14 PM, Aug 25, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

महिला आयोग की सदस्या गीता विश्वकर्मा ने किया जिला कारागार सोनभद्र का निरीक्षण
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क




सोनभद्र। आज 25 अगस्त 2026 को महिला आयोग की मा. सदस्या श्रीमती गीता विश्वकर्मा ने जिला कारागार सोनभद्र का निरीक्षण किया। जिला कारागार पहुंचने पर जेल अधीक्षक श्री अरुण कुमार मिश्र ने पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रभारी जिला प्रोवेशन अधिकारी श्रीमती इद्रावती सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान मा. सदस्या ने महिला अहाते का भ्रमण कर महिला बंदियों एवं उनके साथ रह रहे बच्चों को मिलने वाली सरकारी योजनाओं, टीकाकरण, खान-पान तथा स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। महिला अहाते में कुल 52 महिला बंदी और 08 बच्चे पाए गए, जिनमें 08 महिलाएं सिद्धदोष बंदी के रूप में निरुद्ध थीं। मा. सदस्या ने महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों को चॉकलेट भी वितरित की।इसके बाद महिला अहाते में जीर्णोद्धार कराए गए शिव मंदिर तथा महिला चिकित्सा कक्ष का निरीक्षण किया गया। इन कार्यों के लिए उन्होंने जेल अधीक्षक श्री अरुण कुमार मिश्र की प्रशंसा की।मा. सदस्या ने कारागार की पाकशाला का भी निरीक्षण किया और तैयार भोजन की गुणवत्ता को परखा। उन्होंने पाकशाला में कार्य कर रहे बंदियों से संवाद कर भोजन की गुणवत्ता एवं साफ-सफाई की जानकारी ली तथा व्यवस्थाओं की सराहना की।समग्र निरीक्षण के बाद महिला आयोग की मा. सदस्या ने कारागार की प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर पूर्ण संतोष व्यक्त किया। उन्होंने प्रभारी जिला प्रोवेशन अधिकारी को निर्देशित किया कि कारागार में निरुद्ध महिला बंदियों एवं उनके साथ रह रहे बच्चों को शासन की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराया जाए।निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक श्री अरुण कुमार मिश्र, जेलर श्री अरविन्द कुमार सिन्हा, उप जेलर श्री गौरव कुमार, उप जेलर श्री किशन सिंह वल्दिया सहित अन्य कर्मचारी एवं सुरक्षा कर्मी उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions