होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा और साइबर जागरूकता अभियान तेज

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा और साइबर जागरूकता अभियान तेज

8:22 PM, Jun 17, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा और साइबर जागरूकता अभियान तेज
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



विद्यालयों, बाजारों और ग्राम सभाओं में महिलाओं-बालिकाओं को किया गया जागरूक
महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव की दी गई जानकारी
सोनभद्र। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोनभद्र पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के तहत व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर समाज के विभिन्न वर्गों को महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
अभियान के तहत पुलिस टीमों ने विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों और ग्राम सभाओं में संवाद कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के उपाय, महिला उत्पीड़न से संबंधित कानूनी अधिकारों तथा विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रमों में लिंगानुपात, लैंगिक समानता, बाल विवाह, लैंगिक शोषण, महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध हिंसा, साक्षरता और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर भी चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा की भावना विकसित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
साथ ही बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, बैंकिंग धोखाधड़ी और ओटीपी साझा करने के खतरों के प्रति विशेष रूप से जागरूक किया गया। पुलिस ने लोगों को किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने और अपनी गोपनीय बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी।
पुलिस ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर और जागरूक बनाना है, ताकि वे किसी भी प्रकार के अपराध का डटकर सामना कर सकें।
महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर
112 : आपातकालीन सेवा
1090 / 1091 : महिला सुरक्षा हेल्पलाइन
181 : महिला हेल्पलाइन
1930 : साइबर अपराध हेल्पलाइन
1076 : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

सोनभद्र पुलिस ने आमजन से अपील की है कि महिला सुरक्षा और साइबर सुरक्षा से जुड़े मामलों में जागरूक रहें तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions