होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी पर काम बंद, ठेकेदार को नोटिस के निर्देश

सोनभद्र। नगर पंचायत डाला के वार्ड नंबर-6 में कराए जा रहे निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी पाए जाने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री बागीश कुमार शुक्ला के निर्देश पर उप जिलाधिकारी श्री जफर अहमद ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की स्थलीय जांच की।

7:52 PM, Aug 25, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी पर काम बंद, ठेकेदार को नोटिस के निर्देश
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। नगर पंचायत डाला के वार्ड नंबर-6 में कराए जा रहे निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी पाए जाने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री बागीश कुमार शुक्ला के निर्देश पर उप जिलाधिकारी श्री जफर अहमद ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की स्थलीय जांच की।जांच के दौरान शिकायतकर्ता श्री राजेश, जिनकी पत्नी सभासद हैं, की मौजूदगी में निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में शिकायत सही पाई गई। मौके पर सीसी रोड के किनारे बनाई जा रही साइड वाल की जुड़ाई में निर्धारित सीमेंट और बालू के स्थान पर भस्सी (गिट्टी की धूल) का प्रयोग पाया गया। इसके अलावा सीसी रोड की ढलाई में निर्धारित छह इंच की ऊंचाई भी मानक से कम मिली।निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किए जाने पर उप जिलाधिकारी ने तत्काल कार्य रुकवा दिया। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को निर्धारित मानकों का अनुपालन न करने के संबंध में नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।साथ ही नगर पंचायत डाला के अधिशासी अधिकारी श्री अखिलेश सिंह और संबंधित अवर अभियंता श्री ओम तिवारी को निर्देशित किया गया कि आगे का निर्माण कार्य उनकी प्रत्यक्ष निगरानी में कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण में निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण सामग्री का ही प्रयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि सरकारी कार्य की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न हो।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions