होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

चुर्क में 51 हजार पार्थिव शिवलिंगों का पूजन एवं रुद्राभिषेक, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया पुण्य लाभ

चुर्क में 51 हजार पार्थिव शिवलिंगों का पूजन एवं रुद्राभिषेक, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया पुण्य लाभ

8:15 PM, Aug 2, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

चुर्क में 51 हजार पार्थिव शिवलिंगों का पूजन एवं रुद्राभिषेक, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया पुण्य लाभ
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क





चुर्क (सोनभद्र)विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बाबा महाकाल की प्रेरणा से पवित्र पावन श्रावण मास मे सभी भक्त परिवार द्वारा रविवार को चुर्क स्थित फैक्ट्री परिसर की न्यू कॉलोनी के शिव मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर 51 हजार पार्थिव शिवलिंगों का पूजन एवं रुद्राभिषेक श्रद्धा और वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव का अभिषेक कर जनकल्याण एवं सुख-समृद्धि की कामना की।यह निःशुल्क धार्मिक आयोजन संरक्षक पंडित गायत्री प्रसाद मिश्रा के द्वारा आयोजिक कर्तापंडित अखिल नारायण पाण्डेय एवं पंडित जितेन्द्र मणि पाठक के संयोजन में आयोजित किया गया। सुबह से शाम तक चले इस आयोजन में लगभग 100 से 150 भक्त परिवारों ने सहभागिता की।शिव मंदिर के प्रधान पुजारी श्री श्री 108 पंडित गायत्री प्रसाद मिश्र के नेतृत्व में आचार्य श्रवण कुमार पाण्डेय (सोना गुरु) एवं प्रशांत शुक्ला ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना एवं रुद्राभिषेक संपन्न कराया। सैकड़ों श्रद्धालु दंपतियों ने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर परिवार, समाज और राष्ट्र के कल्याण की प्रार्थना की।यह दिव्य अनुष्ठान केवल वैदिक परम्परा का उत्सव नहीं, बल्कि विश्व शांति, राष्ट्र कल्याण, धर्म की प्रतिष्ठा, प्रकृति के संतुलन, समस्त प्राणीमात्र के सुख, आरोग्य, समृद्धि और आध्यात्मिक जागरण का महापावन संकल्प है। भगवान सदाशिव की आराधना, माँ आदिशक्ति की उपासना तथा वैदिक मंत्रों की दिव्य ध्वनि से सम्पूर्ण वातावरण शिवमय एवं शक्तिमय होकर जन-जन के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और मंगल का प्रकाश फैलाने का माध्यम बनता है।कार्यक्रम में चुर्क नगर पंचायत के नागरिकों के साथ फैक्ट्री के कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन को सफल बनाने में बेटु, सत्यम, शिवम, आशुतोष, राज, अमन कश्यप, अभिनव उर्फ डब्लू, शुभम, हर्ष यादव, हर्ष,गौरव, दीपक, ध्रुवसेन सहित अनेक लोगों ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया।कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पूरे आयोजन का वातावरण भक्ति, श्रद्धा और हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान रहा।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions