आकाशीय बिजली का कहर: पेड़ के नीचे बैठे मां-बेटे पर गिरी बिजली, मां की मौत, पुत्र गंभीर
आकाशीय बिजली का कहर: पेड़ के नीचे बैठे मां-बेटे पर गिरी बिजली, मां की मौत, पुत्र गंभीर
8:51 PM, Jun 26, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Babu lal sharma

सोनभद्र। जिले के म्योरपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बभनडीहा के भालूही टोला में शुक्रवार की शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, भालूही टोला निवासी सोनकुंवर (52) पत्नी रामधनी अपने पुत्र देवकुमार (35) के साथ घर के समीप आम के पेड़ के नीचे चारपाई पर बैठे थे। इसी दौरान मौसम अचानक बदला और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली पेड़ के पास आ गिरी, जिसकी चपेट में मां-बेटा आ गए।घटना के बाद परिजन और ग्रामीण तत्काल दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर लेकर पहुंचे। वहां तैनात चिकित्सक डॉ. आराधना ने जांच के बाद सोनकुंवर को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से झुलसे देवकुमार का उपचार जारी है।अस्पताल प्रशासन द्वारा मेमो के माध्यम से म्योरपुर पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रविकांत मिश्र पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।बारिश के मौसम में हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। ग्रामीणों ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों एवं पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचने की अपील की है।
यह भी पढ़ें






