होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

नागपंचमी पर कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम, प्रसाद कुंवर पब्लिक स्कूल के पहलवान का रहा दबदबा

दुद्धी, सोनभद्र। नागपंचमी के अवसर पर टाउन क्लब क्रिकेट (श्रीरामलीला) मैदान में जय बजरंग अखाड़ा समिति के तत्वावधान में भव्य कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दुद्धी सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए पहलवानों ने अपने दमखम और कुश्ती कौशल का प्रदर्शन किया।

7:16 AM, Aug 18, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

नागपंचमी पर कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम, प्रसाद कुंवर पब्लिक स्कूल के पहलवान का रहा दबदबा
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


दुद्धी, सोनभद्र। नागपंचमी के अवसर पर टाउन क्लब क्रिकेट (श्रीरामलीला) मैदान में जय बजरंग अखाड़ा समिति के तत्वावधान में भव्य कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दुद्धी सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए पहलवानों ने अपने दमखम और कुश्ती कौशल का प्रदर्शन किया। आयोजन देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में दर्शक मैदान में जुटे।प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचीन हनुमान मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों और युवा पहलवानों ने भी कुश्ती के दांव-पेच दिखाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। इसके बाद अपराह्न करीब तीन बजे टाउन क्लब क्रिकेट मैदान में मुख्य कुश्ती प्रतियोगिता शुरू हुई।दंगल में दुद्धी, विंढमगंज, रेणुकूट, अमवार, ओबरा, डाला, चोपन, शक्तिनगर, अनपरा, बीना सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पहलवानों ने एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी। कई मुकाबले काफी रोमांचक रहे और पहलवानों ने जीत के लिए जमकर जोर आजमाइश की।प्रतियोगिता के दौरान प्रसाद कुंवर पब्लिक स्कूल के पहलवान का शानदार प्रदर्शन चर्चा का विषय रहा। उसके सामने कोई भी पहलवान टिक नहीं सका और वह लगातार मुकाबलों में अपना दबदबा बनाए रहा। उसके बेहतरीन दांव-पेच और दमखम ने दर्शकों को खासा उत्साहित किया।घंटों तक चले कुश्ती मुकाबलों के बाद विजेता पहलवानों को नगद पुरस्कार और उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हरिराम चेरो, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, पूर्व चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि, जय बजरंग अखाड़ा समिति के संयोजक कन्हैया लाल अग्रहरि, अध्यक्ष पंकज जायसवाल, महामंत्री दीपक शाह, रामलीला कमेटी के महामंत्री सुरेंद्र गुप्ता, शाखा अध्यक्ष हिमांशु दित्य, अजित सिंह, कमल कुमार कानू, धीरेंद्र सिंह अग्रहरि, पवन कुमार सिंह, राकेश पहलवान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।अतिथियों ने पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन की सराहना की और जय बजरंग अखाड़ा समिति के पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।कुश्ती दंगल का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दर्शकों ने घंटों तक रोमांचक मुकाबलों का आनंद लिया और पहलवानों का उत्साह बढ़ाया।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions