होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चुर्क में हुआ योगाभ्यास, योगी संकटमोचन ने कराया योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चुर्क में हुआ योगाभ्यास, योगी संकटमोचन ने कराया योग

7:48 PM, Jun 21, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चुर्क में हुआ योगाभ्यास, योगी संकटमोचन ने कराया योग
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


चुर्क, सोनभद्र। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चुर्क एवं नगर पंचायत चुर्क के रामलीला मैदान में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योगी संकटमोचन ने चुर्क नगरवासियों, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों को योगाभ्यास कराया।योगी संकटमोचन ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योग आसनों, प्राणायाम और योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ रहता है और मन को शांति मिलती है। योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर लोग बेहतर स्वास्थ्य प्राप्त कर सकते हैं।इसी के साथ साथ योगी संकट मोचन ने वृद्धा आश्रम पहुंचकर वृद्धा आश्रम में रह रहे लोगों से भी योग कराया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासी, कॉलेज के विद्यार्थी एवं कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने उत्साहपूर्वक योग किया और स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान योग के प्रति लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions