वृद्धा आश्रम में योगी संकटमोचन ने कराया योगाभ्यास, बुजुर्गों के चेहरों पर खिली मुस्कान
वृद्धा आश्रम में योगी संकटमोचन ने कराया योगाभ्यास, बुजुर्गों के चेहरों पर खिली मुस्कान
5:17 PM, Jun 15, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

सोनभद्र। दिनांक 15 जून 2026, सोमवार को वृद्धा आश्रम में युवा योग गुरु योगी संकटमोचन ने पहुंचकर वृद्धजनों को योग, प्राणायाम एवं विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। इस दौरान उन्होंने हास्य आसन, सूक्ष्म व्यायाम और सिंह आसन कराकर बुजुर्गों को खूब हंसाया, जिससे आश्रम का वातावरण आनंदमय हो गया।
योगाभ्यास के साथ योगी संकटमोचन ने भजन प्रस्तुत कर वृद्धजनों का मन प्रसन्न किया। उन्होंने कहा कि वृद्ध आश्रम में रहने वाले लोगों के सभी कष्टों को समाप्त करना संभव नहीं है, लेकिन उनके जीवन में कुछ पल की खुशी और सकारात्मक ऊर्जा जरूर लाई जा सकती है।
योगी संकटमोचन ने बताया कि वह पिछले 4 वर्षों से लगातार वृद्धा आश्रम में निःशुल्क योग सेवा दे रहे हैं। उन्होंने कहा, “आपके चेहरे पर खुशी बनी रहे, इसी उद्देश्य से मैं आपके बीच आता हूं और आगे भी आता रहूंगा।”
कार्यक्रम के दौरान वृद्धजनों ने योगाभ्यास का आनंद लिया और प्रसन्न होकर योगी संकटमोचन से दोबारा आने का आग्रह किया। इस सेवा भाव की उपस्थित लोगों ने सराहना की।
यह भी पढ़ें






