दिव्यांग महिला के लिए फरिश्ता बना युवक, रक्तदान कर बचाई जान
सोनभद्र। दुद्धी विकासखंड अंतर्गत ग्राम बीड़र निवासी दिव्यांग इंद्रावती देवी (लगभग 30 वर्ष) एनीमिया से पीड़ित थीं। शरीर में अत्यधिक खून की कमी को देखते हुए चिकित्सक ने तत्काल रक्त की व्यवस्था कर रक्तदान कराने की सलाह परिजनों को दी।
8:04 PM, Aug 19, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

सोनभद्र। दुद्धी विकासखंड अंतर्गत ग्राम बीड़र निवासी दिव्यांग इंद्रावती देवी (लगभग 30 वर्ष) एनीमिया से पीड़ित थीं। शरीर में अत्यधिक खून की कमी को देखते हुए चिकित्सक ने तत्काल रक्त की व्यवस्था कर रक्तदान कराने की सलाह परिजनों को दी।
मरीज के तीन बच्चे हैं। महिला की गंभीर स्थिति के बावजूद परिवार का कोई भी सदस्य रक्तदान करने के लिए तैयार नहीं हुआ। ऐसे कठिन समय में प्रगति फाउंडेशन के संस्थापक विकास कुमार अग्रहरी, समाजसेवी राजू शर्मा, जय बजरंग अखाड़ा समिति रामनगर के अध्यक्ष बबलू चन्द्रवंशी एवं प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी ने पहल की।
उनकी प्रेरणा पर रामनगर वार्ड नंबर 10, दुद्धी निवासी टिंकू चन्द्रवंशी (40 वर्ष), पुत्र नागेंद्र चन्द्रवंशी ने आगे बढ़कर रक्तदान करने की सहमति दी। समय पर रक्त मिलने से दिव्यांग महिला का जीवन बचाने में मदद मिली।
टिंकू चन्द्रवंशी के इस मानवीय एवं सराहनीय कार्य की क्षेत्र के प्रबुद्धजनों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की। लोगों ने कहा कि जरूरत के समय रक्तदान कर किसी की जिंदगी बचाना मानवता की सबसे बड़ी सेवा है।
यह भी पढ़ें