होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सूखे कुएं में गिरने से युवक की मौत, इलाज के दौरान वाराणसी में तोड़ा दम

सूखे कुएं में गिरने से युवक की मौत, इलाज के दौरान वाराणसी में तोड़ा दम

9:01 AM, May 18, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सूखे कुएं में गिरने से युवक की मौत, इलाज के दौरान वाराणसी में तोड़ा दम
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सुकृत चौकी अंतर्गत मिठवा टोला में सूखे कुएं में गिरने से घायल युवक की उपचार के दौरान वाराणसी के निजी अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।जानकारी के अनुसार चुर्क पुलिस चौकी क्षेत्र के लखनवार गांव निवासी 25 वर्षीय विनोद चौहान की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व सुकृत के मिठवा टोला में हुई थी। उसकी पांच माह की एक पुत्री भी है। पत्नी पिछले कुछ दिनों से मायके में रह रही थी। बताया गया कि 14 मई को विनोद अपनी पत्नी का हालचाल लेने ससुराल जा रहा था। इसी दौरान ससुराल से कुछ दूरी पहले स्थित लगभग 22 फीट गहरे सूखे कुएं में वह संदिग्ध परिस्थितियों में गिर गया।स्थानीय लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला और ससुराल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने कमर की हड्डी टूटने की बात कहते हुए वाराणसी रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए, जहां शनिवार दोपहर करीब दो बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।मौत के बाद परिजन शव लेकर घर लौटे और पुलिस को सूचना दी। सुकृत चौकी प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि युवक नशे की हालत में पैदल जा रहा था और गहरे पत्थर वाले सूखे कुएं में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions