होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से युवक की मौत,बाइक सवार दोनों युवक घायल

दुद्धी (सोनभद्र)।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जाबर एनएच-39 पर मंगलवार शाम एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में घायल हुए दोनों बाइक सवारों का सीएचसी दुद्धी में इलाज चल रहा है।पुलिस ने मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

6:39 AM, Sep 30, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

बाइक की टक्कर से युवक की मौत,बाइक सवार दोनों युवक घायल
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


दुद्धी (सोनभद्र)।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जाबर एनएच-39 पर मंगलवार शाम एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में घायल हुए दोनों बाइक सवारों का सीएचसी दुद्धी में इलाज चल रहा है।पुलिस ने मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना शाम करीब 7 बजे जाबर गांव मेन रोड पुराने बैरियर के पास की बताई गई । प्रत्यक्षदर्शियों व परिजनों के अनुसार, वीरेंद्र कुमार उर्फ गुड्डू (45) पुत्र डोमन निवासी जाबर अपने घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान महुली की ओर से दुद्धी की ओर आ रहे दो युवकों ने अपनी बाइक से उन्हें टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ सुनील ने उन्हें जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया।वहीं बाइक सवार दोनों युवक दिलीप (20) पुत्र सुरेश और सुधीर (17) पुत्र असरफी निवासी पतरिहा थाना विंढमगंज के बताए गए है । दोनों का सीएचसी दुद्धी में इलाज चल रहा है।वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह अपनी टीम के साथ सीएचसी दुद्धी पहुंचे और आगे की विधिक प्रक्रिया में जुट गए। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।बताया गया कि मृतक वीरेंद्र कुमार के दो पुत्र तीन पुत्री है जिसमें बड़ी पुत्री विवाहित है।वे सब्जी मंडी में पल्लेदारी करके अपना गुजारा करते थे।घटना से परिजनों में चीख पुकार मच गई है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions