होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

मालगाड़ी की चपेट में आया युवक, जांघ शरीर से हुई अलग

सोनभद्र। रविवार को ओबरा क्षेत्र के बिल्ली गांव में आत्माराम आईटीआई कॉलेज के सामने रेलवे लाइन के पास दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी जांघ शरीर से अलग हो गई। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए रॉबर्ट्सगंज स्थित सरकारी अस्पताल रेफर किया गया

8:31 AM, Sep 7, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

मालगाड़ी की चपेट में आया युवक, जांघ शरीर से हुई अलग
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


दर्दनाक हादसे से मचा हड़कंप, गंभीर हालत में अस्पताल रेफर

ओबरा, सोनभद्र। रविवार को ओबरा क्षेत्र के बिल्ली गांव में आत्माराम आईटीआई कॉलेज के सामने रेलवे लाइन के पास दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी जांघ शरीर से अलग हो गई। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए रॉबर्ट्सगंज स्थित सरकारी अस्पताल रेफर किया गया।घायल युवक की पहचान बबलू भारती (पुत्र रामबली), निवासी बिल्ली गांव के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक रेलवे लाइन की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक मालगाड़ी आ गई और वह उसकी चपेट में आ गया। हादसा इतना भयावह था कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर तड़पने लगा।युवक की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे का मंजर देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना प्रशासन को दी।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए रॉबर्ट्सगंज स्थित सरकारी अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। युवक रेलवे लाइन तक किन परिस्थितियों में पहुंचा और दुर्घटना किस तरह हुई, इसकी जांच प्रशासन द्वारा की जा रही है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions