होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

आटा चक्की के पट्टे में फंसा युवक, गंभीर रूप से घायल

सोनभद्र:विंढमगंज थाना क्षेत्र के बोम गांव में गुरुवार दोपहर आटा चक्की चलाने के दौरान पट्टे की चपेट में आने से 28 वर्षीय सुरेन्द्र यादव पुत्र स्व. अयोध्या प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

8:32 PM, Oct 1, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

आटा चक्की के पट्टे में फंसा युवक, गंभीर रूप से घायल
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


पिता की मौत के सात दिन बाद हादसा, घर में दसवां-भोज की तैयारियों के बीच हुआ हादसादुद्धी (सोनभद्र)। विंढमगंज थाना क्षेत्र के बोम गांव में गुरुवार दोपहर आटा चक्की चलाने के दौरान पट्टे की चपेट में आने से 28 वर्षीय सुरेन्द्र यादव पुत्र स्व. अयोध्या प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मशीन बंद कर युवक को पट्टे से बाहर निकाला। परिजन और स्थानीय लोग उन्हें निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार, सुरेन्द्र यादव गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अपनी आटा चक्की पर अनाज पीस रहे थे। इसी दौरान अचानक वह मशीन के पट्टे की चपेट में आ गए और उसमें बुरी तरह फंस गए। उनकी चीख सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल चक्की बंद कर काफी मशक्कत के बाद उन्हें पट्टे से बाहर निकाला।सीएचसी दुद्धी के चिकित्सक डॉ. मनोहर सिंह के अनुसार, हादसे में युवक की बाईं जांघ पट्टे की चपेट में आने से गंभीर रूप से कुचल गई है। सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। इसके अलावा दोनों पैरों में फ्रैक्चर की आशंका जताई गई है। युवक की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।सात दिन पहले पिता का हुआ था निधनइस हादसे ने परिवार की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। परिजनों के मुताबिक, सुरेन्द्र यादव के पिता स्व. अयोध्या प्रसाद का महज सात दिन पहले हृदय गति रुकने से निधन हुआ था। आगामी 4 अक्टूबर को घर में दसवां और भोज का कार्यक्रम प्रस्तावित है। सुरेन्द्र इसी कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्था में जुटे हुए थे। इसी क्रम में वह आटा चक्की पर अनाज पीस रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।एक सप्ताह के भीतर परिवार में हुई दूसरी बड़ी त्रासदी से परिजनों और गांव में शोक का माहौल है। हादसे के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions