शौच के लिए ताल पर गया युवक डूबा, मौत
शाहगंज। थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी करीब 20 वर्षीय युवक की बुधवार सुबह पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सुशील कुमार पुत्र शिवप्रसाद के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
6:59 PM, Sep 9, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

ग्रामीणों ने पानी से बाहर निकाला, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कियाशाहगंज। थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी करीब 20 वर्षीय युवक की बुधवार सुबह पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सुशील कुमार पुत्र शिवप्रसाद के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार, सुशील कुमार बुधवार सुबह रोज की तरह शौच के लिए घर से कुछ दूरी पर स्थित कपुरा गांव के पीयहवा ताल की ओर गया था। काफी देर बाद गांव के कुछ युवक ताल की तरफ पहुंचे तो उन्हें पानी में किसी व्यक्ति का सिर दिखाई दिया। युवकों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को सूचना दी।आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने ताल में उतरकर युवक को पानी से बाहर निकाला। इसकी जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए और युवक की पहचान सुशील कुमार के रूप में की। परिजन उसे तत्काल शाहगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें






