युवक पर लाठी-डंडों से हमला, छह नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
युवक पर लाठी-डंडों से हमला, छह नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
8:41 PM, Jul 9, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के खेखड़ा गांव में एक युवक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।खेखड़ा गांव निवासी रामसूरत पटेल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सात जुलाई की सुबह करीब छह बजे उनका पुत्र घर पर भोजन के लिए आवाज लगा रहा था। इसी दौरान गांव के बहादुर पटेल, रामसिंह, अलगू, आशीष, बुलबुल और अमरावती वहां पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने बिना किसी विवाद के उनके पुत्र पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।मारपीट में युवक के सिर पर दो स्थानों पर गंभीर चोटें आईं, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट के दौरान गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद घायल का उपचार कराया गया।रॉबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि रामसूरत पटेल की तहरीर के आधार पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें






