होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, भूसा लेने गया था अशोक

हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, भूसा लेने गया था अशोक

8:32 PM, Jun 26, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, भूसा लेने गया था अशोक
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। जिले के सुकृत चौकी क्षेत्र के आमडीह गांव निवासी एक युवक की शुक्रवार सुबह चंदौली जिले में हाइटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद साथियों में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से झुलसे युवक को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।जानकारी के अनुसार, आमडीह गांव निवासी 30 वर्षीय अशोक पुत्र लालब्रत ट्रक से भूसा लेने के लिए चंदौली जिले के चकरघट्टा थाना क्षेत्र स्थित सिरपालपुर गांव जा रहे थे। रास्ते में विशेशपुर गांव के पास ट्रक खड़ा किया गया। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन बिजली लाइन ट्रक के संपर्क में आ गई, जिससे पूरे वाहन में करंट दौड़ गया।करंट का झटका महसूस होते ही ट्रक पर सवार करीब 10 से 12 लोगों ने तत्काल नीचे कूदकर अपनी जान बचा ली। अशोक भी ट्रक से उतर गया था, लेकिन कुछ देर बाद अपनी चप्पल लेने के लिए दोबारा ट्रक पर चढ़ गया। जैसे ही उसने ट्रक पर कदम रखा, वह करंट की चपेट में आ गया और अचेत होकर गिर पड़ा।मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।युवक की असमय मौत से आमडीह गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions