होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

निर्माणाधीन भवन से गिरकर युवक की मौत, परिवार ने मांगी उचित आर्थिक सहायता

विंडमगंज थाना क्षेत्र के जामपानी गांव निवासी देवकुमार गोंड (24) की शुक्रवार शाम लखनऊ के गोमतीनगर में निर्माणाधीन भवन से गिरने के बाद मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शनिवार को शव पैतृक गांव पहुंचने पर अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी

6:19 AM, Sep 6, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

निर्माणाधीन भवन से गिरकर युवक की मौत, परिवार ने मांगी उचित आर्थिक सहायता
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र : विंडमगंज थाना क्षेत्र के जामपानी गांव निवासी देवकुमार गोंड (24) की शुक्रवार शाम लखनऊ के गोमतीनगर में निर्माणाधीन भवन से गिरने के बाद मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शनिवार को शव पैतृक गांव पहुंचने पर अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।जानकारी के अनुसार देवकुमार गोंड रामरतन गोंड के साथ गोमतीनगर में निर्माण कार्य में लगे थे। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे काम के दौरान वह अचानक निर्माणाधीन भवन से नीचे गिर गए। गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई।परिजनों के मुताबिक देवकुमार की शादी अप्रैल 2026 में हुई थी।

शादी के कुछ ही महीने बाद हुए इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। नवविवाहित युवक की मौत से गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।हादसे के बाद कंपनी की ओर से परिवार को आर्थिक सहायता देने की बात कही गई है। वहीं, परिजनों ने कंपनी से उचित और अधिक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।आवश्यक कार्रवाई के बाद देवकुमार का शव शनिवार को जामपानी लाया गया। शव पहुंचते ही परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। बाद में परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में नजदीकी नदी तट स्थित घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीणों ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions