होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

खुटहा बाईपास पर सड़क हादसे में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

खुटहा बाईपास पर सड़क हादसे में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

7:56 PM, May 24, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

खुटहा बाईपास पर सड़क हादसे में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


घोरावल स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खुटहा बाईपास पर रविवार दोपहर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान डोमखरी गांव निवासी सोनू कोल (30) के रूप में हुई है।बताया गया कि सोनू कोल बाइक से अपनी ससुराल की ओर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान खुटहा बाईपास के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी।घायल सोनू को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलने पर पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सोनू अपने पिता श्यामलाल के इकलौते बेटे थे। परिवार में माता-पिता, बहन, पत्नी और एक बेटा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।घोरावल चौकी इंचार्ज त्रिभुवन राय ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions