युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी
युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी
8:14 PM, Aug 1, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र: कोन थाना क्षेत्र के बागेसोती गांव के टोला डूमर में शनिवार की सुबह 35 वर्षीय युवक अपने घर में मृत पाया गया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।जानकारी के अनुसार, टोला डूमर निवासी गोरख सिंह पुत्र सीताराम सिंह शनिवार की भोर में घर के अंदर मृत पाए गए। सुबह परिजनों की नजर उन पर पड़ी तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए।ग्रामीणों की सूचना पर कोन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस के अनुसार, युवक की मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें






