पेड़ काटते समय युवक की मौत, दो के खिलाफ प्राथमिकी
करमा। थाना क्षेत्र के गोरहरा गांव में पेड़ काटने के दौरान पेड़ की चपेट में आने से 22 वर्षीय अलखेंदक चौहान की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के पिता मनोज कुमार चौहान की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या और धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
7:56 AM, Aug 18, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

करमा। थाना क्षेत्र के गोरहरा गांव में पेड़ काटने के दौरान पेड़ की चपेट में आने से 22 वर्षीय अलखेंदक चौहान की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के पिता मनोज कुमार चौहान की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या और धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार 11-12 जून की रात मनोज कुमार चौहान का बेटा अलखेंदक चौहान पेड़ काटने के लिए गया था। आरोप है कि गांव के विक्रम और दुर्गा थाना क्षेत्र के झारोकला निवासी वंशी उसे मोतीलाल सिंह माध्यमिक विद्यालय परिसर में पेड़ काटने के लिए ले गए थे। पेड़ काटते समय कथित लापरवाही के कारण वह अलखेंदक के ऊपर गिर गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।करमा थाना प्रभारी सूर्यभान ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच की जिम्मेदारी एसआई संत प्रसाद मिश्रा को सौंपी गई है। पुलिस आरोपों की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।
यह भी पढ़ें






