मेडिकल कॉलेज जाते समय युवक की मौत, चबूतरे पर मिला शव
मेडिकल कॉलेज जाते समय युवक की मौत, चबूतरे पर मिला शव
6:17 AM, Jul 28, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के धर्मशाला चौक के पास रविवार देर शाम एक युवक का शव चबूतरे पर मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सोमवार को उसकी पहचान करमा थाना क्षेत्र के टिकुरिया गांव निवासी सर्वेश कुमार (36) के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।परिजनों के अनुसार सर्वेश कुमार लंबे समय से टीबी से पीड़ित थे और उनका इलाज बीएचयू में चल रहा था। उनके पिता जवाहिर ने बताया कि रविवार को तबीयत अधिक खराब होने और अत्यधिक कमजोरी महसूस होने पर वह मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने के लिए घर से निकले थे।बताया जा रहा है कि रास्ते में थकान के कारण वह धर्मशाला चौक के पास एक चबूतरे पर बैठ गए। कुछ देर बाद स्थानीय लोगों की नजर उन पर पड़ी। पास जाकर देखने पर उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सोमवार को पहचान होने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक लंबे समय से बीमारी से जूझ रहा था।
यह भी पढ़ें






