होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

शटरिंग गिरने से घायल युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सोनभद्र: राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के अमोखर ग्राम पंचायत में शुक्रवार दोपहर मकान की शटरिंग गिरने से गंभीर रूप से घायल 32 वर्षीय संदीप कुशवाहा की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया। संदीप राजगीर मिस्त्री के साथ हेल्पर का काम करता था।

6:31 AM, Aug 23, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

शटरिंग गिरने से घायल युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र: राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के अमोखर ग्राम पंचायत में शुक्रवार दोपहर मकान की शटरिंग गिरने से गंभीर रूप से घायल 32 वर्षीय संदीप कुशवाहा की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया।संदीप राजगीर मिस्त्री के साथ हेल्पर का काम करता था। शुक्रवार सुबह वह राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के अमोखर ग्राम पंचायत में मकान निर्माण के दौरान शटरिंग का कार्य कर रहा था। दोपहर करीब 12 बजे अचानक शटरिंग उसके ऊपर गिर गई। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई और रीढ़ की हड्डी भी टूट गई।मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर घर पहुंचे।परिजनों के अनुसार, संदीप की करीब डेढ़ वर्ष पहले वाराणसी के गोंदौलिया निवासी पूजा से शादी हुई थी। उसकी कोई संतान नहीं थी। करीब 15 दिन पहले ही उसकी पत्नी के पेट में बच्चे की मौत हो गई थी। पति की अचानक मौत से पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions