सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
म्योरपुर। थाना क्षेत्र के बलियारी गांव के पास करीब एक सप्ताह पहले बाइक से अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर गंभीर रूप से घायल हुए युवक की सोमवार को वाराणसी स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
4:02 PM, Sep 1, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

म्योरपुर। थाना क्षेत्र के बलियारी गांव के पास करीब एक सप्ताह पहले बाइक से अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर गंभीर रूप से घायल हुए युवक की सोमवार को वाराणसी स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के जामपानी निवासी देवलाल पुत्र रामरत्ती एक सप्ताह पूर्व बाइक से म्योरपुर से जामपानी जा रहा था। बलियारी गांव के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और युवक पेड़ से जा टकराया। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर में भर्ती कराया गया।हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से बेहतर उपचार के लिए युवक को वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजा गया। बाद में वाराणसी के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था, जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई।मृतक के भाई की तहरीर पर म्योरपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया है।इस संबंध में म्योरपुर थाने के एसआई श्याम देव यादव ने बताया कि युवक बाइक से स्वयं अनियंत्रित होकर गिर गया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुआ और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है।
यह भी पढ़ें






