BREAKING
विज्ञापन

कंपनी राज के विरोध में नौजवानों की हुंकार, रक्तदान कर जल-जंगल-जमीन बचाने का लिया संकल्प

सोनभद्र। नौजवान किसान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले गुरुवार को कंपनी राज के विरोध में बृहद रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं ने रक्तदान कर सोनभद्र के जल, जंगल और जमीन की रक्षा का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि विकास के नाम पर प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध दोहन किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा

2:49 PM, Aug 14, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

कंपनी राज के विरोध में नौजवानों की हुंकार, रक्तदान कर जल-जंगल-जमीन बचाने का लिया संकल्प
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



सोनभद्र। नौजवान किसान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले गुरुवार को कंपनी राज के विरोध में बृहद रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं ने रक्तदान कर सोनभद्र के जल, जंगल और जमीन की रक्षा का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि विकास के नाम पर प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध दोहन किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने कहा कि 1858 में ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन के खिलाफ देशवासियों ने संघर्ष किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि आज सोनभद्र में भी कंपनी राज स्थापित करने की कोशिशें दिखाई दे रही हैं, जिसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रक्तदान के माध्यम से युवाओं ने अपना संकल्प व्यक्त किया है और जल, जंगल व जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।सुमन बिन्द ने कहा कि सोनभद्र की पहचान उसके जंगल, पहाड़ और मेहनतकश लोगों से है। प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन का सबसे अधिक असर आने वाली पीढ़ियों पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन जनता के अधिकारों और पर्यावरण की रक्षा के लिए है।बिन्दु अगरिया ने कहा कि जल, जंगल और जमीन आदिवासियों व ग्रामीणों के जीवन का आधार हैं। इन संसाधनों की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है और इसके लिए लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रहेगा।गुलाब चेरो ने कहा कि सोनभद्र की धरती यहां के लोगों की है। विकास के नाम पर स्थानीय लोगों के अधिकारों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने संघर्ष को लगातार जारी रखने की बात कही।कन्हैयालाल धागर ने कहा कि रक्तदान कार्यक्रम केवल सेवा का कार्य नहीं, बल्कि सोनभद्र की अस्मिता और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा का संकल्प भी है। उन्होंने कहा कि नौजवान एकजुट होकर जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए खड़े हैं तथा सरकार से जनहित में निर्णय लेने की मांग करते हैं।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions