तालाब में डूबने से 11 वर्षीय किशोर की मौत, घर में छाया मातम
तालाब में डूबने से 11 वर्षीय किशोर की मौत, घर में छाया मातम, जांच में जुटी पुलिस, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिला अस्पताल
10:46 PM, Apr 28, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

घोरावल (सोनभद्र): स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अमिलौधा में तालाब में डूबने से बालक की मौत हो गई। बताया गया कि अंशु 11 वर्ष पुत्र स्वर्गीय राजेश निवासी अमिलौधा अपने घर के समीप तालाब मे नहाने के लिए कुछ बच्चों के साथ गया था। नहाते नहाते वह गहरे पानी में चला गया और उसमें डूब गया। जब वह पानी से बाहर नहीं निकला तो उसके साथ नहा रहे बच्चों में डर पैदा हुआ। सभी बच्चे तुरंत भाग कर गांव में जाकर शोर मचाने लगे। घरवाले तथा ग्रामीण तालाब की ओर दौड़े, जहां किसी तरह से आंसू को ढूंढ कर पानी से बाहर निकाला गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल ले जाया गया, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस भिजवाया गया।
यह भी पढ़ें






