कुएं में डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत
कुएं में डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत, मचा कोहराम
7:31 PM, May 13, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

घोरावल। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के शिवद्वार चौकी अंतर्गत शिवद्वार ग्राम सभा के बभनदेवा टोला में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय बालक की कुएं में डूबने से मौत हो गई।चौकी इंचार्ज कवींद्र यादव ने बताया कि बभनदेवा टोला निवासी सुनील (12) पुत्र सोमारू घर के पास स्थित कुएं पर पानी लेने गया था। इसी दौरान अचानक वह कुएं में गिर गया। कुएं से तेज आवाज आने पर आसपास के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद बालक को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। चिकित्सकों ने जांच के बाद बालक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।
यह भी पढ़ें






