होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

14 वर्षीय किशोर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, तलाश में जुटी पुलिस

14 वर्षीय किशोर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, तलाश में जुटी पुलिस

5:08 PM, May 24, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

14 वर्षीय किशोर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, तलाश में जुटी पुलिस
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


घोरावल (सोनभद्र): क्षेत्र के बर्दिया गांव से 14 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की जांच और किशोर की तलाश में जुट गई है।जानकारी के अनुसार बर्दिया निवासी हौशिला प्रसाद पुत्र स्वर्गीय रामपाल तिवारी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका 14 वर्षीय पुत्र विनायक तिवारी बीते 20 मई की सुबह करीब 10 बजे अरहर का दार बनवाने के लिए ग्राम हिरनखुरी गया था। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई।परिवार के लोगों ने आसपास के गांवों और संभावित स्थानों पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने इस संबंध में धारा 137(2) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर किशोर की तलाश तेज कर दी है। वहीं परिजन उसके सकुशल घर लौटने की उम्मीद लगाए हुए हैं।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions