होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

म्योरपुर में उल्टी और चक्कर आने के बाद 16 वर्षीय किशोर की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया था रेफर, परिजनों द्वारा ले जाने में हुई देरी; पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण होगा स्पष्ट

myorpur

3:47 PM, Jul 24, 2026

Share:

Edited By: Ashish Gupta , Reported By: Babulal Sharma

म्योरपुर में उल्टी और चक्कर आने के बाद 16 वर्षीय किशोर की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर विकास खंड के बकरीहवा गांव में शुक्रवार को एक 16 वर्षीय किशोर की इलाज के दौरान मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान राजेश (16 वर्ष) पुत्र जितेंद्र धरकार, निवासी बकरीहवा के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार शुक्रवार तड़के करीब 2 बजे राजेश को अचानक उल्टी हुई, जिसके बाद उसे तेज चक्कर आने लगे और वह अचेत हो गया। परिजन तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर लेकर पहुंचे।

Image

विज्ञापन

सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. संजीव बिंद ने तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू किया। उपचार के दौरान किशोर की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि परिजनों के अनुसार जिला अस्पताल ले जाने में देरी हो गई, जिससे रास्ते में उसकी मौत हो गई।

मृतक की चाची ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे वे राजेश को सीएचसी लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उसे ग्लूकोज चढ़ाकर उपचार किया। हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन उसे समय पर वहां नहीं पहुंचाया जा सका।

विज्ञापन

इस संबंध में डॉ. संजीव बिंद ने बताया कि किशोर अचेत एवं सुस्त अवस्था में अस्पताल लाया गया था। उसे तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर किया गया। उन्होंने कहा कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। यदि परिजन चाहें तो शव का पोस्टमार्टम कराया जा सकता है।

घटना के बाद बकरीहवा गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions