दुद्धी मे वृहद रोजगार मेले में 1800 अभ्यर्थियों ने प्रतिभा किया 612 अभ्यर्थियों को जॉब ऑफर मिला.
रोजगार मेले में 1800 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग जिसमें 612 अभ्यर्थियों को विभिन्न कंपनियों द्वारा जॉब ऑफर किया गया
sonebhadra
5:44 PM, Nov 5, 2026
Share:
Edited By: U. Gupta , Reported By: जितेंद्र चंद्रवंशी ब्यूरो चीफ

तकनीकी शिक्षा द्वारा आत्मनिर्भर बन रहे युवा - कमलेश मोहन मुख्य अतिथि
सोनभद्र, दुद्धी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान धनौरा दुद्धी में दिनांक 4 नवंबर 2026 दिन बुधवार को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया । रोजगार मेले में 1800 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग जिसमें 612 अभ्यर्थियों को विभिन्न कंपनियों द्वारा जॉब ऑफर किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार मिलकर तकनीकी शिक्षा द्वारा आत्मनिर्भर जेन जी को बनाया जा रहा है । बीना कोई भ्रष्टाचार के पारदर्शी परीक्षा द्वारा योग्य युवाओं को सरकारी नौकरी से लेकर विभिन्न प्राइवेट कंपनियों में नौकरी प्रदान कर बेरोजगारी दूर बड़े पैमाने पर की जा रही है । विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला मंत्री मनोज सिंह उर्फ बबलू व भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ जिला मीडिया संयोजक जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त में युवाओं की अग्रणी भूमिका हैं। तकनीकी ज्ञान के दम पर विश्व में भारत अपनी प्रतिभाओं का लोहा मानवा रहा है जिसमें युवाओं का योगदान सराहनीय है। वृहद रोजगार मेले के माध्यम से क्षेत्र के तकनीकी शिक्षा प्राप्त शिल्पकारों द्वारा भारत को ऊंचाइयों पर लें जाया जा रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर किया गया । इस रोजगार मेले में 20 कंपनियों हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (विजन इंडिया) फिएट इंडिया ऑटोमोबाइल, टाटा मोटर्स, आइसीआइ बैंक, एल&टी, उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन, अनपरा ताप विद्युत परियोजना, सीपेट वाराणसी आदि कंपनियों ने हिस्सा लिया । विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र पटेल , राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी सोनभद्र दीपक साहू द्वारा शानदार वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य गोपाल प्रजापति , अध्यापक संजय श्रीवास्तव सहित अरुण तिवारी सहित सैकड़ो छात्र-छात्राएं मौके पर मौजूद रहे ।
यह भी पढ़ें






