4 वर्षीय मासूम छत से गिरा, सीएचसी दुद्धी से जिला अस्पताल रेफर
4 वर्षीय मासूम छत से गिरा, सीएचसी दुद्धी से जिला अस्पताल रेफर
6:36 AM, Jul 26, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

, दुद्धी (सोनभद्र)। कस्बे के रामनगर रोड स्थित पोस्ट ऑफिस के सामने आज शनिवार शाम लगभग 6 बजे 4 वर्षीय अर्हम पुत्र रिंकू छत पर खेलते समय नीचे गिर गया। घटनास्थल पर चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग जुट गए। घायल बच्चे को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया गया।सीएचसी की चिकित्सक डॉ. वरुणा निधि ने प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर चोटों के चलते बच्चे को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि हादसे में बच्चे के कान से रक्तस्राव हो रहा था। परिजन बच्चे की बेहतर इलाज व्यवस्था करवाने में जुटे रहे।परिजन और चिकित्सा टीम की प्राथमिक रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे की हालत स्थिर बताई जा रही है, हालांकि जिला अस्पताल में कराये जा रहे परीक्षण व इलाज के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
यह भी पढ़ें






