बहुआर में मारपीट व जान से मारने की धमकी के मामले में 5 गिरफ्तार, कुल्हाड़ी बरामद
रॉबर्ट्सगंज/सोनभद्र। थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने मारपीट एवं जान से मारने की धमकी के मामले में नामजद पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की है।
1:21 PM, Sep 6, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

रॉबर्ट्सगंज/सोनभद्र। थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने मारपीट एवं जान से मारने की धमकी के मामले में नामजद पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की है।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्र के नेतृत्व तथा प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज धर्मेन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त 2026 की शाम ग्राम बहुआर स्थित किराने की दुकान पर सामान लेने गए जोगेन्द्र मिश्रा उर्फ लालू के साथ नामजद आरोपियों द्वारा कथित रूप से लाठी-डंडे से मारपीट की गई। शोर सुनकर मौके पर पहुंची उनकी भाभी आभा देवी ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। इसके बाद आरोपियों द्वारा घर तक पीछा कर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की बात तहरीर में कही गई।मामले में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 734/2026, धारा 109(1), 191(2), 115(2), 352 एवं 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस ने 6 सितंबर 2026 को करीब 2:30 बजे बहुआर-बसौली मोड़ पुलिया के पास से पांचों नामजद अनिल कुमार पाठक, उम्र 54 वर्षश्रीप्रकाश उर्फ शिवम पाठक, उम्र 26 वर्षसुनील पाठक, उम्र 40 वर्षनिलेश उर्फ राजन पाठक, उम्र 32 वर्ष पंकज त्रिपाठी उर्फ लिप्पू, उम्र 40 वर्ष सभी आरोपी ग्राम बहुआर, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 बृजेश सिंह, हे0का0 विनोद भारती, हे0का0 विष्णु शंकर उपाध्याय, का0 सुनील कुमार एवं का0 उत्तम पाण्डेय शामिल रहे।
यह भी पढ़ें






