होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

मारकुंडी में बनेगा 50 एकड़ का अत्याधुनिक औद्योगिक क्षेत्र, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार और स्वरोजगार का अवसर

मारकुंडी में बनेगा 50 एकड़ का अत्याधुनिक औद्योगिक क्षेत्र, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार और स्वरोजगार का अवसर

2:23 PM, Jul 5, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

मारकुंडी में बनेगा 50 एकड़ का अत्याधुनिक औद्योगिक क्षेत्र, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार और स्वरोजगार का अवसर
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र के लिए शासन को भेजा गया प्रस्ताव16 करोड़ की लागत से बनेगी संपर्क सड़क, प्लग-एंड-प्ले सुविधा से तेजी से लगेंगे उद्योगसोनभद्र। देश में सर्वाधिक बिजली उत्पादन के लिए पहचान रखने वाला सोनभद्र अब औद्योगिक विकास के नए दौर में प्रवेश करने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर जिले के मारकुंडी क्षेत्र में 50 एकड़ भूमि पर सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाने की तैयारी शुरू हो गई है।

जिला प्रशासन ने इसके लिए भूमि का चयन कर प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। मंजूरी मिलते ही परियोजना पर तेजी से कार्य शुरू किया जाएगा।जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को एक ही परिसर में कौशल विकास प्रशिक्षण, रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। औद्योगिक क्षेत्र विकसित होने के बाद युवाओं को रोजगार के लिए अन्य जिलों या राज्यों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र में अत्याधुनिक स्किल डेवलपमेंट सेंटर, औद्योगिक इकाइयां, उत्पादों के आउटलेट तथा पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए हरित क्षेत्र विकसित किया जाएगा। यहां युवाओं को आईटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), रोबोटिक्स, मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स और हॉस्पिटैलिटी जैसे आधुनिक क्षेत्रों में उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन

प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें औद्योगिक क्षेत्र में ही रोजगार उपलब्ध कराने की व्यवस्था होगी।जिलाधिकारी ने बताया कि इस परियोजना से स्थानीय एमएसएमई, स्टार्टअप और नए उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। इससे जिले में निवेश बढ़ेगा, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी

।प्लग-एंड-प्ले सुविधा से उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभऔद्योगिक क्षेत्र को प्लग-एंड-प्ले इंफ्रास्ट्रक्चर के आधार पर विकसित किया जाएगा। यहां बिजली, पानी, सड़क, सीवरेज और हाई-स्पीड इंटरनेट सहित सभी मूलभूत सुविधाएं पहले से उपलब्ध रहेंगी। उद्यमियों के लिए तैयार फैक्ट्री शेड भी बनाए जाएंगे, जिससे वे मशीनें स्थापित कर तुरंत उत्पादन शुरू कर सकेंगे। इससे उद्योगों की स्थापना में लगने वाला समय और लागत दोनों कम होंगे।

गुरमा मोड़ से औद्योगिक क्षेत्र तक बनेगी 16 करोड़ की सड़क

विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र तक बेहतर आवागमन सुनिश्चित करने के लिए गुरमा मोड़ से औद्योगिक क्षेत्र तक 15.99 करोड़ रुपये की लागत से संपर्क मार्ग बनाया जाएगा। इस सड़क के निर्माण से उद्योगों तक कच्चे माल और तैयार उत्पादों का परिवहन आसान होगा, जिससे ट्रांसपोर्ट लागत कम होगी और उद्योगों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता में वृद्धि होगी।

जिलाधिकारी ने विश्वास जताया कि यह परियोजना सोनभद्र को पूर्वांचल और विंध्य क्षेत्र के प्रमुख औद्योगिक, कौशल विकास एवं रोजगार केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम साबित होगी

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions