बिहार तस्करी के लिए ले जाई जा रही 539.5 लीटर अवैध बीयर बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
बिहार तस्करी के लिए ले जाई जा रही 539.5 लीटर अवैध बीयर बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
8:54 PM, Jun 22, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

45 पेटी किंगफिशर बीयर, स्कॉर्पियो वाहन और मोबाइल फोन जब्त, पिपरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों एवं शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पिपरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बिहार तस्करी के लिए ले जाई जा रही 539.5 लीटर अवैध बीयर बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त महिन्द्रा स्कॉर्पियो वाहन एवं एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में सोमवार को थाना पिपरी पुलिस टीम रनटोला क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुर्धवा तिराहे से रनटोला मार्ग पर एक सफेद रंग की महिन्द्रा स्कॉर्पियो संदिग्ध अवस्था में खड़ी है, जिसमें अवैध सामग्री लदी हुई है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर वाहन चालक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो वाहन संख्या JH06G3317 से 45 पेटी किंगफिशर एक्स्ट्रा स्ट्रॉन्ग प्रीमियम बीयर बरामद हुई। जांच में कुल 1079 कैन (500 एमएल प्रति कैन) यानी 539.5 लीटर अवैध बीयर पाई गई।पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त धर्मपाल कुमार (24 वर्ष) पुत्र कृष्णा पासवान, निवासी कोरी बलिया, थाना दिनारा, जनपद रोहतास (बिहार) ने बताया कि वह मध्य प्रदेश के बैढ़न क्षेत्र से बीयर लेकर बिहार जा रहा था। बिहार में शराबबंदी लागू होने के कारण वह अवैध रूप से बीयर बेचकर अधिक मुनाफा कमाने का काम करता था। उसने यह भी स्वीकार किया कि उसके पास बीयर के परिवहन एवं बिक्री से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज नहीं था।
यह भी पढ़ें
पुलिस ने बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना पिपरी में आबकारी अधिनियम की धारा 60/63/72 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं तस्करी में प्रयुक्त महिन्द्रा स्कॉर्पियो को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।बरामदगी45 पेटी में कुल 539.5 लीटर किंगफिशर एक्स्ट्रा स्ट्रॉन्ग प्रीमियम बीयरमहिन्द्रा स्कॉर्पियो वाहन संख्या JH06G3317एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन
विज्ञापन
गिरफ्तारी करने वाली टीमथानाध्यक्ष राजेश जी चौबे, उपनिरीक्षक जितेन्द्र सरोज (चौकी प्रभारी रेनुकूट), उपनिरीक्षक रविशंकर पाठक, हेड कांस्टेबल शिवबदन राम, हेड कांस्टेबल शंकरलाल एवं हेड कांस्टेबल शेषनाथ पाण्डेय की टीम ने इस कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।






