घर के आंगन में खेलते समय 6 वर्षीय बालक को सर्प ने काटा, सीएचसी दुद्धी में भर्ती
घर के आंगन में खेलते समय 6 वर्षीय बालक को सर्प ने काटा, सीएचसी दुद्धी में भर्ती
9:16 PM, Jul 7, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के दीघुल गांव में मंगलवार शाम घर के आंगन में खेलते समय छह वर्षीय बालक को अज्ञात सर्प ने काट लिया। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। फिलहाल बालक की हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीघुल निवासी नसरुद्दीन अंसारी का छह वर्षीय पुत्र मोहम्मद जमील अहमद मंगलवार शाम करीब सात बजे घर से दोस्तों के साथ खेलने के लिए निकला था। इसी दौरान आंगन में मौजूद एक अज्ञात सर्प पर उसका पैर पड़ गया। बताया जा रहा है कि इसके बाद सर्प ने बालक को लपेट लिया और उसके बाएं पैर में दो स्थानों पर डंस लिया।बालक की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। तब तक सर्प पास में रखी ईंटों के बीच जाकर छिप गया। परिजनों ने बिना देर किए बच्चे को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया।सीएचसी दुद्धी में चिकित्सक डॉ. वरुणा निधि की देखरेख में बालक का उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार बच्चे की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, जबकि परिजनों ने उसकी हालत में पहले से सुधार होने की बात कही है।
यह भी पढ़ें






