पागल कुत्ते के हमले में 6 वर्षीय बालक घायल, जांघ में काटा, सीएचसी में कराया गया भर्ती
पागल कुत्ते के हमले में 6 वर्षीय बालक घायल, जांघ में काटा, सीएचसी में कराया गया भर्ती
6:38 AM, Jul 12, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के डुमरडीहा गांव में रविवार शाम करीब चार बजे एक कथित पागल कुत्ते के हमले में छह वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। कुत्ते ने घर के बाहर खेल रहे बालक की जांघ में काट लिया। घटना दुद्धी–आश्रम मार्ग स्थित नहर किनारे की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, डुमरडीहा निवासी उदय प्रताप का छह वर्षीय पुत्र नवीन घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और उसकी जांघ में काट लिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद कुत्ता वहां से भाग निकला।घायल बालक को परिजन तत्काल निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे की हालत फिलहाल स्थिर है। घाव की सफाई कर आवश्यक एंटी-रेबीज टीकाकरण किया जा रहा है। जख्म की स्थिति के आधार पर आगे की जांच और उपचार किया जाएगा।घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में घूम रहे आवारा एवं आक्रामक कुत्तों पर नियंत्रण के लिए प्रशासन से तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें






