तालाब में डूबने से 6 वर्षीय बच्चे की मौत
सोनभद्र: घोरावलकोतवाली क्षेत्र के केवटा में सोमवार की शाम तालाब में डूबने से बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आकाश घर से दोपहर के वक्त निकला और उसका कोई हाल खबर स्वजन को नहीं था। शाम को जानकारी हुई कि आकाश तालाब में असंतुलन बिगड़ जाने से गिर पड़ा।
5:37 PM, Nov 3, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र: घोरावल कोतवाली क्षेत्र के केवटा में सोमवार की शाम तालाब में डूबने से बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आकाश घर से दोपहर के वक्त निकला और उसका कोई हाल खबर स्वजन को नहीं था। शाम को जानकारी हुई कि आकाश तालाब में असंतुलन बिगड़ जाने से गिर पड़ा। जानकारी होते ही घरवाले दौड़ पड़े। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई।
पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से बच्चे को पानी से निकलवाया। उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत बताया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि दिनेश निवासी केवटा का पुत्र आकाश उम्र करीब 6 वर्ष गांव के बाहर तालाब में कटिया लगाकर मछली मार रहा था, पोखरे में डूब गया।
यह भी पढ़ें
सूचना पर तत्काल चौकी इंचार्ज उदय नारायण कुशवाहा पुलिस बल के साथ पहुंचकर जनसहयोग से बच्चे के शव को पानी से निकलवाए। स्वजन के सूचना पर पंचनामा की कार्यवाही की जा रही है। मृतक दिनेश की एक बेटी है और दो बेटों में आकाश सबसे छोटा था।






