सम्पूर्ण समाधान दिवस में 65 मामले आए, दो का मौके पर निस्तारण
दुद्धी (सोनभद्र)। तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम अशोक गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चली जनसुनवाई में फरियादियों ने विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 65 शिकायतें दर्ज कराईं
7:49 AM, Sep 6, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी (सोनभद्र)। तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम अशोक गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चली जनसुनवाई में फरियादियों ने विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 65 शिकायतें दर्ज कराईं।एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उनका पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जनसुनवाई के दौरान दो मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष 63 शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के लिए सौंपा गया।सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसीलदार अंजनी गुप्ता, खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) समेत तहसील स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें






