धनखोर में पानी में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में पसरा मातम.
म्योरपुर थाना क्षेत्र के धनखोर गांव में बुधवार को पानी में डूबने से सात वर्षीय मासूम बालक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान सौरभ पुत्र अशोक कुमार के रूप में हुई है।
muirpur
4:04 PM, Nov 11, 2026
Share:
Edited By: Ashish Gupta , Reported By: Ashish Gupta

Photo : Sonprabhat News (AI)
म्योरपुर (सोनभद्र)। म्योरपुर थाना क्षेत्र के धनखोर गांव में बुधवार को पानी में डूबने से सात वर्षीय मासूम बालक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान सौरभ पुत्र अशोक कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 12 बजे सौरभ पानी में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। हालांकि, बालक को बचाया नहीं जा सका और उसकी मौत हो गई।सूचना मिलने पर म्योरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। इस दर्दनाक घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मासूम की असमय मौत से मातम पसरा हुआ है।
यह भी पढ़ें






