होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

एम्बुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81.300 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

एम्बुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81.300 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

4:04 PM, Aug 25, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

एम्बुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81.300 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन शुद्धि अभियान के तहत एएनटीएफ यूनिट लखनऊ और थाना हाथीनाला पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एम्बुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81.300 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे और एम्बुलेंस समेत अन्य सामान की अनुमानित कीमत करीब 48 लाख रुपये बताई गई है।अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के निर्देशन में यह कार्रवाई 24/25 अगस्त की रात मुखबिर की सूचना पर हाथीनाला थाना क्षेत्र के दुद्धी मार्ग पर की गई।पुलिस को सूचना मिली थी कि एक एम्बुलेंस के जरिए उड़ीसा के सम्बलपुर से गांजा लाकर दुद्धी मार्ग होते हुए सुल्तानपुर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने हाथीनाला तिराहे के पास संदिग्ध एम्बुलेंस WB04F3083 को रोककर तलाशी ली। चालक ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया।तलाशी के दौरान एम्बुलेंस के फर्श में लगी एल्यूमिनियम की चादर के नीचे बनाए गए एक गुप्त कैबिनेट का पता चला। कैबिनेट से टेप से बंधे 36 बंडलों में कुल 81.300 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।गिरफ्तार आरोपी की पहचान समीर सरकार (35 वर्ष) पुत्र त्रिशंकु सरकार, निवासी फरक्का, मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 1,100 रुपये नकद भी बरामद किए गए।पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गांजा उड़ीसा के सम्बलपुर से एम्बुलेंस में लोड कराया गया था और उसे सुल्तानपुर पहुंचाना था। वहां एक अज्ञात व्यक्ति/पार्टी द्वारा गांजा उतरवाने के बाद उसे भुगतान किया जाना था।पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना हाथीनाला में मु0अ0सं0 38/2026, धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।कार्रवाई करने वाली टीमकार्रवाई में थानाध्यक्ष विनोद कुमार यादव, एएनटीएफ यूनिट लखनऊ के टीम प्रभारी उपनिरीक्षक सूरज सिंह, उपनिरीक्षक सुरेश राम यादव सहित हेड कांस्टेबल मो. खालिद खां, राजेश सिंह यादव, दीपक कुमार, नन्दलाल यादव, बृजेश कुमार यादव, चालक सुनील कुमार तथा कांस्टेबल राजन कुमार शामिल रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions