हिंदी भाषा के उन्नयन पर विस्तृत संवाद एवं काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन
बैढन :नौ सितंबर को सुप्रसिद्ध कथा वाचिका एवं वरिष्ठ साहित्यकार पं विजय लक्ष्मी शुक्ला "संवेदना" के आवास पर हिंदी दिवस एवं हिंदी भाषा के उन्नयन पर एक विस्तृत संवाद का आयोजन किया गया,
9:02 PM, Sep 10, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

..
बैढन ,सिंगरौलीकल दिनांक नौ सितंबर को सुप्रसिद्ध कथा वाचिका एवं वरिष्ठ साहित्यकार पं विजय लक्ष्मी शुक्ला "संवेदना" के आवास पर हिंदी दिवस एवं हिंदी भाषा के उन्नयन पर एक विस्तृत संवाद का आयोजन किया गया, जिसमें हिंदी भाषा में लालित्य,सौंदर्य, मिठास और ग्राहता पर विस्तृत चर्चा हुई, चर्चा का प्रारंभ करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार पं विजय लक्ष्मी शुक्ला जी कहा हिंदी के उन्नयन के लिए हमे व्यक्तिगत,सामाजिक और सरकारी स्तरों पर ठोस प्रयास करने की आवश्यकता है,साथ ही हमें डिजिटल और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए AI,कोडिंग और सॉफ्ट वेयर में हिंदी भाषा के उपयोग को बढ़ावा देना जरूरी है, डॉ सुरेश मिश्र "गौतम" ने हिंदी भाषा को उच्च शिक्षा का माध्यम मेडिकल, इंजीनियरिंग,कानून एवं तकनीकी विषयों को हिंदी में उपलब्ध कराने पर जोर दिया, बैठक की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ साहित्यकार सुरेश गुप्त ग्वालियरी ने कहा हिंदी भाषा के उन्नयन के लिए आम बोल चाल में सरल और व्यावहारिक बनाना होगा साथ ही निजी क्षेत्र के औद्योगिक संस्थानों एवं सरकारी संस्थानों में हिंदी जानने वालों को बेहतर अवसर मिलना चाहिए, समाजसेवी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अवनीश दुबे ने इस चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि कानून की पुस्तकों में हिंदी को जगह मिलना चाहिए, आज भी बड़े न्यायालयों में न्याय के लिए संघर्ष कर रहा वादी प्रतिवादी को अपने ही बारे में तर्क वितर्क समझ में नहीं आता,हमे इस समस्या पर ध्यान देना होगा, हमे यह धारणा बदलनी होगी कि अंग्रेजी बोलने वाला ही अधिक बुद्धिमान होता है!!समापन कवि गोष्ठी के साथ संपन्न हुआ,जिसमें पं विजय लक्ष्मी शुक्ला संवेदना का शुभारंभ मां वाणी की वंदना से प्रारंभ हुआ, तत्पश्चात सुरेश गुप्त ग्वालियरी एवं डॉ सुरेश मिश्र गौतम ने अपनी रचनाओं ने वातावरण को काव्य मय बना दिया, समापन करते हुए संवेदना जी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए शॉल श्री फल देकर सम्मानित किया!!
यह भी पढ़ें






