घड़े से पानी लेने गई युवती को विषैले सांप ने डसा, हालत गंभीर, अस्पताल में इलाज जारी
घड़े से पानी लेने गई युवती को विषैले सांप ने डसा, हालत गंभीर, अस्पताल में इलाज जारी
8:27 PM, May 27, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के पड़री ग्राम पंचायत स्थित खंता टोला में मंगलवार रात एक युवती को विषैले सांप ने डस लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज जारी है।जानकारी के अनुसार, पड़री निवासी कन्हैया लाल यादव की 21 वर्षीय पुत्री सुदा मंगलवार रात घर के आंगन में रखे घड़े से पानी लेने गई थी। इसी दौरान घड़े के पास छिपे विषैले सांप ने उसके पैर में काट लिया।सर्पदंश के कुछ ही देर बाद युवती की तबीयत बिगड़ने लगी और वह अचेत हो गई। परिजनों ने बिना समय गंवाए निजी वाहन से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर पहुंचाया।अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. पल्लवी सिन्हा ने युवती को भर्ती कर उपचार शुरू कराया। चिकित्सकों के अनुसार युवती की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और उसका इलाज जारी है।
यह भी पढ़ें






