होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

एक प्रेम कहानी, अटूट प्यार प्रेम,जिस चिता पर पत्नी को दी विदाई, वहीं पति भी पंचतत्व में विलीन

घोरावल। घोरावल तहसील क्षेत्र के अहरौरा ग्राम पंचायत के राजिन गांव में 90 वर्षों तक साथ निभाने वाले वृद्ध दंपत्ति की जीवन यात्रा का अंत भी एक-दूसरे से ज्यादा समय तक जुदा नहीं हुआ।

8:27 AM, Sep 10, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

एक प्रेम कहानी, अटूट प्यार प्रेम,जिस चिता पर पत्नी को दी विदाई, वहीं पति भी पंचतत्व में विलीन
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

घोरावल। घोरावल तहसील क्षेत्र के अहरौरा ग्राम पंचायत के राजिन गांव में 90 वर्षों तक साथ निभाने वाले वृद्ध दंपत्ति की जीवन यात्रा का अंत भी एक-दूसरे से ज्यादा समय तक जुदा नहीं हुआ। 102 वर्षीय वीराजी देवी ने सोमवार की दोपहर मे अंतिम सांस ली। परिजनों ने पास के दीवा गांव में, बेलन नदी के किनारे तट पर उनका अंतिम संस्कार किया। पत्नी की चिता ठंडी भी नहीं हुई थी कि मंगलवार की सुबह करीब सात बजे उनके 105 वर्षीय पति बालम कोल की भी सांस थम गई। बालम कोल की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजनों और ग्रामीणों ने वीराजी देवी की चिता स्थल पर ही बालम कोल का अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया। जिस स्थान पर कुछ घंटे पहले वीराजी देवी को अंतिम विदाई दी गई थी, वहीं मंगलवार को उनके पति को भी पंचतत्व में विलीन कर दिया गया। गांव में चर्चा रही कि मृत दंपत्ति ने करीब नौ दशक तक एक-दूसरे का सुख-दुख में साथ निभाया। जीवन के अंतिम पड़ाव में भी दोनों का साथ संयोग से इस तरह जुड़ा कि पत्नी की मौत के कुछ ही घंटे बाद पति ने भी दुनिया छोड़ दी। ग्रामीण इस संयोग को उनके अटूट दांपत्य प्रेम और जीवनभर के साथ की मिसाल बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें

दुद्धी कचहरी के विभिन्न मांगो को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, सुरक्षा-इंफ्रा व न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग

दुद्धी कचहरी के विभिन्न मांगो को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, सुरक्षा-इंफ्रा व न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग

मुख्य नहर निर्माण में उचित मुआवजा के बाद ही कराएं भूमि रजिस्ट्री,राज्य मंत्री ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात,जनचौपाल में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं

मुख्य नहर निर्माण में उचित मुआवजा के बाद ही कराएं भूमि रजिस्ट्री,राज्य मंत्री ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात,जनचौपाल में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं

चयन वेतनमान के लिए म्योरपुर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (योगेश पांडेय गुट) ने लिया संज्ञान, म्योरपुर खण्ड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

चयन वेतनमान के लिए म्योरपुर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (योगेश पांडेय गुट) ने लिया संज्ञान, म्योरपुर खण्ड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क रीढ़ की हड्डी का सफल ऑपरेशन, नेशनल हॉस्पिटल ने रचा इतिहास

आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क रीढ़ की हड्डी का सफल ऑपरेशन, नेशनल हॉस्पिटल ने रचा इतिहास

पोखरी में गिरे 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से महिला की मौत

पोखरी में गिरे 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से महिला की मौत

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions