होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

रेणुकूट बाजार में बड़ा हादसा होते होते बचा, अनियंत्रित बल्कर ने बिजली के खंभे को मारी टक्कर

रेणुकूट बाजार में बड़ा हादसा होते होते बचा, अनियंत्रित बल्कर ने बिजली के खंभे को मारी टक्कर

8:11 AM, Apr 18, 2026

Share:

Edited by: Shaktipal

, Reported By: सोन प्रभात लाइव

रेणुकूट बाजार में बड़ा हादसा होते होते बचा, अनियंत्रित बल्कर ने बिजली के खंभे को मारी टक्कर
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

रेणुकूट:स्थानीय बाजार में शुक्रवार रात करीब 9.00 बजे उस वक्त एक बड़ा हड़कंप मच गया, जब एक अनियंत्रित बल्कर ने सड़क के बीचो बीच बने डिवाइडर पर लगे बिजली के खंभे में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि खंभा अपनी जगह से उखड़कर दूर जा गिरा और उससे जुड़े बिजली के तार टूट गये।
इस हादसे के चलते रेनुकूट के पूरे बाजार के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति तत्काल ठप्प हो गई, जिससे देर रात तक इलाके में अंधेरा छाया रहा। अचानक बिजली गुल होने और इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और दुकानदार घटनास्थल पर जमा हो गये
वहाँ पर उपस्थित प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बल्कर चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा था। स्थानीय लोगों ने यह भी आशंका जताई कि चालक नशे की हालत में था। हादसे के बाद जब लोगों ने उसे वाहन से नीचे उतरने को कहा, तो वह काफी देर तक बाहर नहीं निकला और हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा।
इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी जितेंद्र सरोज ने तत्परता दिखाते हुए सबसे पहले जाम को हटवाया और यातायात को सुचारु कराया। इसके बाद वाहन चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए चौकी ले जाया गया।
फिलहाल बिजली विभाग द्वारा आपूर्ति बहाल करने का कार्य जारी है, लेकिन लगता है कि रेनुकूट के निवासियो को आज रात अंधेरे में ही काटनी पड़ेगी। वहीं पुलिस इस पूरे घटना क्रम के मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions