माहोंचट्टान लिलासी कला में रामलीला व दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न.
रामलीला का आयोजन 09 अक्टूबर 2026 से 21 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। वहीं दुर्गा पूजा कार्यक्रम 17 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होगा। दोनों धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सनातन जनभावना समिति (रजिस्टर्ड समिति) के तत्वावधान में सम्पन्न कराए जाएंगे।
lilasi
12:46 PM, Sep 7, 2026
Share:
Edited By: Ashish Gupta , Reported By: Ashish Gupta

Photo : Sonprabhat News
Muirpur - श्री रामलीला समिति माहोंचट्टान, लिलासी कला (झरईलटोला) में आगामी रामलीला एवं दुर्गा पूजा कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं विभिन्न समितियों की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि रामलीला का आयोजन 09 अक्टूबर 2026 से 21 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। वहीं दुर्गा पूजा कार्यक्रम 17 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होगा। दोनों धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सनातन जनभावना समिति (रजिस्टर्ड समिति) के तत्वावधान में सम्पन्न कराए जाएंगे।
बैठक में यह भी तय किया गया कि कार्यक्रम का संचालन पूर्व में गठित उप-समिति के माध्यम से ही किया जाएगा। आयोजन को व्यवस्थित एवं भव्य रूप देने के लिए कार्यकारिणी, संरक्षण मंडल, कार्रवाई समिति, चंदा समिति एवं सचिवालय विभाग के पदाधिकारियों और सदस्यों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
विज्ञापन
समिति के पदाधिकारियों में अध्यक्ष बालेश्वर प्रसाद कन्नौजिया, उपाध्यक्ष रामबली प्रसाद, महाप्रबंधक दिनेश कुमार गुप्ता, प्रबंधक गोकुल प्रसाद, कोषाध्यक्ष डॉ. राजू कुमार गुप्ता, उप कोषाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, महासचिव कर्मदेव प्रसाद गुप्ता, सचिव परमानंद, उप सचिव अशोक कुमार गुप्ता एवं महामंत्री उपेन्द्र कुमार गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हैं।

वहीं मीडिया प्रभारी आशीष कुमार गुप्ता, अनन्त भारती, पात्र संयोजक सोहर लाल गुप्ता, निर्देशक रघुवर दयाल तथा उप-निर्देशक संदीप कुमार गुप्ता को भी आयोजन से संबंधित जिम्मेदारियां दी गई हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
कार्यक्रम के संरक्षण मंडल में ब्रह्मदेव प्रसाद (पूर्व प्रधान आरंगपानी), बंधन गौड़ (पूर्व BDC), रामजीत टेकाम (BDC), प्रेमलाल सिंह गौड़, शिव मूरत सिंह एवं राजेश कुमार गुप्ता सहित कई वरिष्ठ एवं सम्मानित लोग शामिल हैं।
इसके अलावा सह-सचिव कुंजबिहारी प्रसाद, लेखा निरीक्षक श्रवण कुमार (PRD), व्यवस्थापक संजय कुमार सहित अमरनाथ शर्मा, उपेंद्र कुशवाहा, श्रवण कुमार गुड्डू, विंध्याचल जी, हुकुमचंद जी समेत बड़ी संख्या में कार्यकारिणी सदस्य एवं आयोजन समिति से जुड़े पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
समिति के अनुसार रामलीला एवं दुर्गा पूजा का उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में सामाजिक सहभागिता एवं आपसी सौहार्द को मजबूत करना है। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति ने क्षेत्र के सम्मानित रामलीला प्रेमियों एवं ग्रामवासियों से सहयोग एवं सहभागिता की अपील की है।
बैठक में रामनरेश जायसवाल (पूर्व ग्राम प्रधान लीलासी), जगन्नाथ सिंह (BDC), विजय सिंह गौड़, रामलोचन गुरुजी, दयाशंकर जी, मथुरा प्रसाद जी, राजेश्वर जी, कामेश्वर प्रसाद जी, विश्वनाथ कनौजिया जी, सुरेश प्रसाद जी, लालमन साहब, सत्यदेव प्रसाद, ओमप्रकाश जी सहित अन्य सम्मानित ग्रामीण एवं समिति के सदस्य मौजूद रहे।






