होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

जर्जर पुलिया के स्थान पर नई पुलिया का तत्काल होगा निर्माण-गजेंद्र प्रताप सिंह ब्लाक प्रमुख राजगढ़

मिर्जापुर के विकासखंड राजगढ़ के ग्राम पंचायत कुड़ी एवं नदिहार के सीमा पर बनी पुलिया पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। बरसात के दिनों में राहगीरों को पैदल इसे पार करना नामुमकिन था। पुलिया की ऊंचाई कम होने से हल्की बरसात में भी पानी ऊपर से बहने लगता था

8:55 PM, Sep 24, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

जर्जर पुलिया के स्थान पर नई पुलिया का तत्काल होगा निर्माण-गजेंद्र प्रताप सिंह ब्लाक प्रमुख राजगढ़
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


मिर्जापुर मड़िहान ।*विकासखंड राजगढ़ के ग्राम पंचायत कुड़ी एवं नदिहार के सीमा पर बनी पुलिया पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। बरसात के दिनों में राहगीरों को पैदल इसे पार करना नामुमकिन था। पुलिया की ऊंचाई कम होने से हल्की बरसात में भी पानी ऊपर से बहने लगता था। कटाव के कारण पुलिया पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। यह मार्ग मिर्जापुर एवं सोनभद्र को जोड़ता है। हजारों व्यक्तियों का इस मार्ग पर प्रतिदिन आवागमन होता है। रास्ता खराब होने के कारण राहगीरों को सोनभद्र एवं मिर्जापुर के बाजारों में आने-जाने हेतु लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी जिसमें समय भी अधिक लगता था। स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। जन समस्या को देखते हुए उत्कर्ष मौर्य उर्फ राजू नेता व पत्रकार क्षेत्र पंचायत सदस्य ददरा -कुड़ी ने गजेंद्र प्रताप सिंह युवा ब्लॉक प्रमुख राजगढ़ से क्षेत्र पंचायत निधि से नई पुलिया का निर्माण की मांग किया था। क्षेत्र पंचायत सदस्य की मांग पर युवा ब्लॉक प्रमुख राजगढ़ गजेंद्र प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को मौके का निरीक्षण कर जर्जर पुलिया की जगह नई पुलिया का निर्माण क्षेत्र पंचायत निधि से कराने का स्वीकृति प्रदान किया। वही अविलंब कार्य प्रारंभ कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर खान विकास अधिकारी वीरेंद्र वर्मा जेईईआईएस आनंद सिंह जेईई राजेश कुमार राजेंद्र सिंह टोपी क्षेत्र पंचायत सदस्य उत्कर्ष मौर्य राहुल सिंह गिरी मौर्य आकाश केसरी प्रदुम कुमार बाबा प्रभाकर शुभम कुमार श्रीकांत मौर्य

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions