सड़क पार कर रही महिला को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, पैर टूटा, जिला अस्पताल रेफर
सड़क पार कर रही महिला को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, पैर टूटा, जिला अस्पताल रेफर
9:14 PM, Jul 7, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के जाबर स्थित एनएच-39 पर पुराने बैरियर के समीप मंगलवार शाम करीब पांच बजे सड़क पार कर रही एक 60 वर्षीय महिला को तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार, जाबर निवासी फूलपति (60), पत्नी द्वारिका प्रसाद, सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान महुली की ओर जा रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने बाइक सवार को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर एंबुलेंस की सहायता से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक डॉ. वरुणा निधि ने जांच के दौरान बताया कि महिला के बाएं पैर में फ्रैक्चर है। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने के साथ आगे की आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
यह भी पढ़ें






