शादी का झांसा देकर युवती को भगाने वाला युवक गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
शादी का झांसा देकर युवती को भगाने वाला युवक गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
8:55 PM, May 14, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

उत्तर प्रदेश Police के जनपद सोनभद्र में अपराध नियंत्रण एवं मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना कोन पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के पर्यवेक्षण में थाना कोन पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार थाना कोन में दर्ज मु0अ0सं0 81/2026 में आरोपी खुर्शीद आलम उर्फ गोल्डेन पर युवती को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने का आरोप था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों का गठन किया गया और सर्विलांस सेल की मदद से लगातार तलाश की जा रही थी।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी खुर्शीद आलम उर्फ गोल्डेन पुत्र मंसूर निवासी कोन पुरानी बस्ती थाना कोन, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की उम्र करीब 26 बताई जा रही है विवेचना और पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 69 और 115(2) की बढ़ोत्तरी की गई। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, उपनिरीक्षक लालजी यादव, हेड कांस्टेबल राजेश यादव तथा हेड कांस्टेबल विपिन जायसवाल शामिल रहे।
यह भी पढ़ें






