Accident:अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक घायल
सोनभद्र। स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के बारी ओवरब्रिज पर एक अज्ञात वाहन के टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए
8:59 PM, Oct 14, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

डाला, सोनभद्र। स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के बारी ओवरब्रिज पर एक अज्ञात वाहन के टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की शाम लगभग आठ बजे डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के डाला बारी ओवर ब्रिज पर रेणुकूट निवासी उम्र लगभग 20 वर्षीय राजकुमार भास्कर, पुत्र दीनानाथ एक बाइक सवार चोपन से रेणुकूट जा रहा था तभी डाला बारी ओवर ब्रिज के पास एक अज्ञात वाहन तेज रफ़्तार से पिछे से जोरदार धक्का मार दिया और मौके देख अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया वही बाइक सवार सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके उपरांत प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बाइक सवार घायल को सड़क किनारे करवाया गया और इसकी सूचना डाला पुलिस चौकी प्रभारी व डायल 112 नंबर पुलिस को सूचना दी गई जहां सूचना पाकर मौके पर पहुंची डाला चौकी प्रभारी संतोष सिंह ने स्थानीय लोगों के मदद से घायल को डायल 112 नम्बर पुलिस से चोपन अस्पताल भेजवाया दिया।
यह भी पढ़ें






