प्रेम संबंध के बाद दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
आरोपी का म्योरपुर क्षेत्र की एक महिला से पूर्व में प्रेम संबंध था और वह उसके साथ शारीरिक संबंध भी बना चुका था। जब महिला द्वारा विवाह का दबाव बनाया गया तो आरोपी लगातार बहाने बनाकर टालता रहा। इसी बीच आरोपी ने दूसरी महिला के साथ कोर्ट मैरिज कर ली।
muirpur
12:21 PM, Apr 5, 2026
Share:
Edited by: Son Prabhat
, Reported By: Prashant Dubey

गिरफ्तार आरोपी : Photo Sonprabhat
म्योरपुर (सोनभद्र)। म्योरपुर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत पड़री निवासी आरोपी रामबाबू यादव पुत्र रामविलास यादव पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोप सिद्ध पाया गया। पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

गिरफ्तार आरोपी : Photo Sonprabhat
बताया जाता है कि आरोपी का म्योरपुर क्षेत्र की एक महिला से पूर्व में प्रेम संबंध था और वह उसके साथ शारीरिक संबंध भी बना चुका था। जब महिला द्वारा विवाह का दबाव बनाया गया तो आरोपी लगातार बहाने बनाकर टालता रहा। इसी बीच आरोपी ने दूसरी महिला के साथ कोर्ट मैरिज कर ली।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
इस घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता ने म्योरपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया और उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
थानाध्यक्ष रविकांत मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है तथा मामले की आगे की जांच जारी है।






