सिंचाई के दौरान करंट की चपेट में आए किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खड़ेहरा ग्राम में खेत की सिंचाई करने गए 43 वर्षीय चंद्रिका प्रसाद गोड़ की विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
8:00 PM, Sep 13, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खड़ेहरा ग्राम में खेत की सिंचाई करने गए 43 वर्षीय चंद्रिका प्रसाद गोड़ की विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार, चंद्रिका प्रसाद गोड़ बीती रात खेत पर सिंचाई करने गए थे। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खेत पर जाकर उनकी तलाश की। इस दौरान वह खेत में विद्युत करंट की चपेट में आकर अचेत अवस्था में पड़े मिले। परिजन उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मृतक के भतीजे शिवदास ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सुपुर्द कर दिया गया।
यह भी पढ़ें






